Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 6 अप्रैल समिट्री रोड़ स्थित इंडियन आईडल अकादमी में रविनंदन शर्मा की अध्यक्षता में म्यूज़िकल इवनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अकादमी में म्यूजिक सीख रहे विद्यार्थियों ने जहां अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा, वहीं म्यूजिक लवर्स कारोबारियों और घरेलू महिलाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए उपस्थिति का समां बांधा। इस अवसर पर पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य अजिंदर कौर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुईं, जिनका अकादमी पहुंचने पर अकादमी के डायरेक्टर रविनंदन शर्मा और टीम ने स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। जबकि वरुण मेहता संगठन महासचिव सनातन सेवा समिति मालवा जोन 1, समाज सेविका बिंदिया मदान, शेरू सचदेवा अध्यक्ष श्री तिरुपति बालाजी ट्रस्ट, सोनी बक्शी (जिंदगी लाइव), रिंकू चड्ढा, अनु बाला, कमल गुप्ता, सुरिंदर कौर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, मोनिका अरोड़ा जिला अध्यक्ष बीवीपी आदि विशेष अतिथियों के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों को मुख्य अतिथि अजिंदर कौर और अकादमी के निर्देशक रविनंदन शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अरुण शर्मा, बबीता शर्मा,रवि साहिल,संदीप दत्त,सीमा कल्याण,बी. एस. रवि, प्रेम शर्मा, रोहित मेहरा, डॉ. रेनु, राजेश अरोड़ा, रीतु जोहर आदि भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए अजिंदर कौर ने उभरते हुए प्रतिभाशाली कलाकारों की भरपूर सराहना की और कहा कि आज के इस व्यस्त और तनावपूर्ण युग में ऐसा संगीत मन को सुकून प्रदान करता है। यहाँ आकर ऐसा अनुभव होता है मानो ध्यान (मेडिटेशन) की अवस्था में पहुँच गए हों। उन्होंने कहा कि संगीत के इस माहौल में पहुंचकर कॉलेज के दिनों की यादें ताजा हो गईं।