Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/ यूटर्न/ 6अप्रैल। गांव गाजीपुर (ढकोली) स्थित अंडरब्रिज के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में करीब 25 से 30 वर्ष की अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना रात करीब 1:40 बजे की बताई जा रही है। हादसा इतना भयावह था कि महिला का चेहरा पूरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के पास से सैमसंग कंपनी का एक टूटी स्क्रीन वाला मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जांच के दौरान मोबाइल में दो सिम कार्ड (नंबर 82838-73084 और 84272-61216) चालू हालत में पाए गए। पुलिस के अनुसार, कंपनी रिकॉर्ड में एक सिम नंबर 82838-73084 भोली पुत्री शाम सुंदर निवासी गली रांझे वाली, अमृतसर के नाम पर दर्ज है, जबकि दूसरे नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के शरीर पर कोई विशेष पहचान चिन्ह नहीं मिला है। उसका रंग गोरा, कद करीब 5 फीट 4 से 5 इंच, बाल काले और छोटे बताए गए हैं। चेहरे की पहचान चपटे कानों और अपेक्षाकृत लंबे चेहरे के आधार पर की जा सकती है। फिलहाल शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखवाया गया है। जीआरपी लालरू के जांच अधिकारी एएसआई मनोहर लाल मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतका की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।