Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब की स्वास्थ्य योजना बनी सहारा: 2 लाख मरीजों का इलाज, 300 करोड़ से ज्यादा खर्च - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजना राज्य के लाखों लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित रहने वाले मरीजों को अब बड़े पैमाने पर राहत मिल रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस योजना का मकसद इलाज को आम आदमी की पहुंच में लाना है, ताकि किसी की जिंदगी पैसों की कमी के कारण खतरे में न पड़े। मंत्री के अनुसार, राज्यभर में 900 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा गया है, जहां मरीजों को पूरी तरह कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। अब तक 2 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है, जिनमें 40 हजार से ज्यादा सर्जरी शामिल हैं। इन उपचारों पर 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया जा चुका है, जो इस योजना के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है। गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत योजना का सबसे बड़ा असर किडनी, कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में देखने को मिला है। • 68 हजार से अधिक किडनी मरीजों को नियमित डायलिसिस की सुविधा दी गई, जिस पर 14 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुआ। • 14 हजार से अधिक कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी, रेडिएशन और सर्जरी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिन पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए गए। हृदय रोगियों को नई जिंदगी मंत्री ने बताया कि 5700 से अधिक हृदय रोगियों का एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर जैसे उपचार इस योजना के तहत किया गया है। इन पर 47 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आया। इसके अलावा PGIMER में जटिल कार्डियक सर्जरी भी पूरी तरह कैशलेस की गई, जिसकी लागत निजी अस्पतालों में लाखों रुपये तक होती है। दुर्लभ बीमारियों का भी मुफ्त इलाज योजना के तहत दुर्लभ और जटिल बीमारियों का इलाज भी संभव हो पाया है। बठिंडा में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम से पीड़ित एक मरीज का करीब 4.6 लाख रुपये का इलाज मुफ्त किया गया। वहीं, समय से पहले जन्मे एक नवजात के इलाज पर 4.35 लाख रुपये सरकार ने खर्च किए। गांव-गांव पहुंच रही योजना डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार अब गांव-गांव विशेष कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि डायलिसिस, कैंसर और हृदय रोग जैसे मामलों में समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है और यह योजना न केवल जीवन बचा रही है, बल्कि परिवारों को आर्थिक और मानसिक राहत भी दे रही है। सरकार का दावा है कि मजबूत स्वास्थ्य ढांचे, व्यापक नेटवर्क और मुफ्त इलाज की सुविधा के बल पर पंजाब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहा है।