Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
नगर निगम चुनाव 2026: कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़। आगामी दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगर निगम चुनावों को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने बूथ लेवल एजेंट (BLA) और बूथ कमेटियों की बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है, जो पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है। तीसरे दिन शहर के पांच वार्डों में बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें बूथ कमेटियों और बीएलए सदस्यों को चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सांसद मनीष तिवारी और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की स्वयं विभिन्न वार्डों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। नेताओं ने बूथ कमेटियों की भूमिका को अहम बताते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य दिसंबर 2026 के नगर निगम चुनाव हैं और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाकर इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस सभी 35 वार्डों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और अधिकतम सीटों पर जीत हासिल कर नगर निगम में मेयर बनाएगी। वहीं, सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ कमेटी रीढ़ की हड्डी होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाने और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की अपील की। पार्टी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में 15 वार्डों में बैठकों का आयोजन किया जा चुका है, जबकि आगामी दिनों में शेष वार्डों में भी यह अभियान जारी रहेगा। कांग्रेस ने लक्ष्य रखा है कि अप्रैल माह के भीतर सभी 35 वार्डों में बूथ कमेटियों और बीएलए का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मई में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया और चुनावी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर सके। चंडीगढ़ कांग्रेस का दावा है कि मजबूत संगठन और प्रभावी बूथ प्रबंधन के दम पर पार्टी आगामी नगर निगम चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और शहर को जवाबदेह व विकासोन्मुख प्रशासन देगी।