Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
दो स्कूलों के विवाद में फंसे छात्रों का भविष्य, अभिभावकों का हंगामा फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट की शर्तों से परेशान पेरेंट्स, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/ यूटर्न/ 6अप्रैल।गांव सुंडरा स्थित सतलुज वर्ल्ड स्कूल और पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल के बीच फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट का विवाद अब छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। एक स्कूल से दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले करीब दो दर्जन विद्यार्थियों को इस विवाद का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी रोष देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, सतलुज वर्ल्ड स्कूल ने कुछ वर्ष पहले सतलुज पब्लिक स्कूल, पंचकूला से फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया था। अब जब कई छात्र सुंडरा स्कूल छोड़कर पंचकूला स्कूल में दाखिला ले चुके हैं, तो उन्हें एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की शर्तों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि बिना एनओसी दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शनिवार को गुस्साए अभिभावक सतलुज वर्ल्ड स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन और पेरेंट्स के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद मामला शांत कराया गया। इसके बाद अभिभावक एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत पुलिस अधिकारियों को सौंपी। पेरेंट्स का कहना है कि उन्हें फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट की शर्तों के बारे में पहले से सही जानकारी नहीं दी गई। अब दो स्कूलों के बीच के नियमों का असर उनके बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने साफ कहा कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो मामले को उच्च स्तर तक ले जाएंगे। वहीं, सतलुज वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर डॉ. रुबी शर्मा का कहना है कि एग्रीमेंट के तहत यदि यहां से छात्र पंचकूला स्कूल में दाखिला लेते हैं, तो स्कूल को भारी भरकम डैमेज देना पड़ता है। इसी कारण एनओसी की मांग की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग अभिभावकों और स्थानीय लोगों को गुमराह कर रहे हैं। फिलहाल यह मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि कब तक इस विवाद का हल निकलता है और छात्रों को राहत मिलती है।