Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/ 6अप्रैल। नगला क्षेत्र स्थित बाजीगर बस्ती में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हेल्थ कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था। कैंप के दौरान स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और करीब 120 लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए गए। इन कार्ड्स के माध्यम से लाभार्थियों को सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के कैंप उनके लिए काफी लाभकारी हैं, क्योंकि कई बार जानकारी की कमी या प्रक्रियाओं की जटिलता के चलते वे योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। कैंप के जरिए मौके पर ही दस्तावेज़ों की जांच और रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलने से लोगों को काफी सहूलियत हुई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 17 के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनीष कुमार, हंसराज, रोशन प्रधान और मेहर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को मुख्यमंत्री सेहत योजना के फायदे बताए और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता और सुविधा कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।