Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 7 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखेंगे और कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। इसके मद्देनजर निकटवर्ती गांव भीखोवाल में बड़ा समागम आयोजित होगा। पंजाब के संसदीय कार्य मामलों, प्रवासी भारतीय मामलों और जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज समागम स्थल पर पहुंचकर प्रबंधों और तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हरियाना में 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले सी.एच.सी. का नींव पत्थर रखेंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर इलाके के 40 से अधिक गांवों को विभिन्न प्रकार की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 7 गांवों में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे, जिनकी शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी। डॉ. रवजोत सिंह ने आगे बताया कि हलके के कई गांवों में खेल मैदान बनाने के अलावा पब्लिक लाइब्रेरी भी बनाई जाएंगी और इन प्रोजेक्ट्स का नींव पत्थर भी मंगलवार को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होशियारपुर के लिए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की शुरुआत भी करवाएंगे। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरबिंदर सिंह पाबला, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार सहित समागम स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के प्रबंधों को समय पर निपटाया जाए