Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बठिंडा, 4 अप्रैल (सोनू टुटेजा): शहर के विकास को नई दिशा देते हुए मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने वार्ड नंबर 48 में अर्जुन नगर के समीप सरहिंद नहर के किनारे करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे आधुनिक नेचर पार्क का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान श्री अमरजीत मेहता सहित मेयर श्री मेहता की पूरी टीम और इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर श्री मेहता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश को “रंगला पंजाब” बनाने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर शहर में विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि बठिंडा शहर को एक आधुनिक और सुविधाजनक शहर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा नगर निगम को लगातार फंड जारी किया जा रहा है, जिसके चलते कई बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस नेचर पार्क का नींव पत्थर रखा गया है, उसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। मेयर ने जानकारी दी कि सरहिंद नहर के किनारे करीब 4 किलोमीटर तक विकसित किए जा रहे इस आधुनिक नेचर पार्क से ग्रेटर बठिंडा के लगभग 17 वार्डों की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। यहां लोग स्वच्छ वातावरण में सैर का आनंद ले सकेंगे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। इस दौरान पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान श्री अमरजीत मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व और मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता की देखरेख में बठिंडा शहर ने पिछले एक वर्ष में रिकॉर्ड विकास किया है। उन्होंने कहा कि कई बड़ी परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं, जो शहर के स्वरूप को बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह नेचर पार्क विशेष रूप से लाइनों पार क्षेत्र, जिसे नगर निगम ने “ग्रेटर बठिंडा” का नाम दिया है, के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाएगा।