Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 04 Jan : कड़ाके की ठंड एक बार फिर एक बेसहारा व्यक्ति की जान ले गई। 27 दिसंबर 2025 को जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत के बाद, अब कल रात एक और व्यक्ति ने ठंड से जूझते हुए दम तोड़ दिया। यह घटना प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 9:00 बजे जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे खुले आसमान तले रह रहे एक व्यक्ति की भीषण ठंड के कारण मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, जब व्यक्ति को देखा गया तो उसका शरीर पूरी तरह अकड़ चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अत्यधिक ठंड के कारण वह जिंदगी की जंग हार गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि हर साल सर्दियों में रैन बसेरों और बेसहारा लोगों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान शीशपाल उम्र करीब 42 वर्ष जोकि मूल रूप से यूपी के संभल जिला का रहने वाला था। इस वक्त यह व्यक्ति प्रीत कॉलोनी में स्थित सब्जी मंडी में काम करता था और पुल के नीचे ही रहता था। मृतक की शीनाखत रामगढ़ भुड़ा में रहने वाले उसके भाई सतीश कुमार ने की हैं। पुलिस ने बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिवार वालों को सौंप दिया है।