Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 05 Apr । शहर में उन्नत नेत्र चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए थिंद आई हॉस्पिटल ने फिरोजपुर रोड स्थित वेव्स मॉल के नजदीक अपनी नई ब्रांच का शुभारंभ किया। इस एडवांस आई सेंटर का उद्घाटन पंजाब के कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora ने किया। नई ब्रांच में लेसिक और लेजर कैटरैक्ट सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को अब बेहतर और आधुनिक इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस सेंटर में नवीनतम तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, जो आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का सटीक और सुरक्षित इलाज प्रदान करेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस तरह के आधुनिक चिकित्सा केंद्र लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल लुधियाना बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस सेंटर के शुरू होने से मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अत्याधुनिक इलाज अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगा।