Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/5 अप्रैल। अमृतसर के मकबूलपुरा थाने के बाहर शनिवार रात एक परिवार ने पुलिस पर मारपीट और रिश्वत की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। परिवार ने कहा कि उनके बेटे को कोर्ट में पेश करने के बाद भी थाने में वापस लाकर पीटा गया। पीड़िता मां हरपिंदर कौर ने आरोप लगाया कि ASI बलदेव सिंह ने शराब के नशे में उनके बेटे को बेरहमी से पीटा और पैसे की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो और भी ज्यादा मारपीट की जाएगी। मां ने बताया कि मैं जब कपड़े देने थाने आई तो उन्होंने देखा कि बेटे को बाहर खड़ा कर बेरहमी से पीटा जा रहा था। बेटे के हाथ-पैर सूज गए थे और वह घायल हालत में था। रिश्तेदार नवनीत कौर ने भी पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे शराब पीकर पीटा गया, जबकि कोर्ट ने पहले ही उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। उनका कहना था कि पुलिस कर्मियों ने गालियां दीं, धक्का-मुक्की की और खुलेआम रिश्वत मांगी। परिवार ने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मी को तुरंत सस्पेंड किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में थाना मकबूलपुरा के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह का कहना है कि जो लोग ASI पर आरोप लगा रहे हैं, वो पूरी तरह से झूठे हैं। MLA जीवन जोत कौर ने मामले का नोटिस लिया वहीं, MLA जीवन जोत कौर ने मामले का नोटिस लिया और अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजा। उनके पीए ने कहा कि अगर जांच में मारपीट या अन्य अत्याचार साबित होता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ितों का मेडिकल कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। ----