Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/5 अप्रैल। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग माड्यूल को ध्वस्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 4.13 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का सीधा संपर्क यूरोप स्थित हैंडलर्स और जेल में बंद अपराधियों से था। ये नेटवर्क पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था। अभी आरोपितों की पहचान नहीं बताई गई है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर थाना सुलतानविंड, अमृतसर में दर्ज कर ली है। आगे की जांच जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और अन्य शामिल सदस्यों को भी पकड़ने में सफलता मिल सके। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य पुलिस ड्रग्स के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस प्रतिबद्ध है कि राज्य को ड्रग मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए किसी भी स्तर पर कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क्स को पकड़ने और उन्हें जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार नई तकनीकों और खुफिया सूचनाओं का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें। ---