Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 05 Apr : देश की प्रमुख इनरवियर कंपनी लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने प्रीमियम वियर ब्रांड ओएनएन के लिए बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। इस कदम के जरिए कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम इनरवियर और थर्मल वियर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। कंपनी की यह साझेदारी ओएनएन ब्रांड की पहचान को मजबूत करने और खासकर युवा एवं महत्वाकांक्षी उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। ओएनएन को एक आधुनिक लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में पेश किया गया है, जो कंफर्ट, परफॉर्मेंस और स्टाइल का संतुलित अनुभव देता है। अशोक तोड़ी चेयरमैन, लक्स इंडस्ट्रीज ने कहा कि यह सहयोग कंपनी के पोर्टफोलियो में मजबूत और प्रेरणादायक ब्रांड बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ओएनएन नई पीढ़ी के लिए आधुनिक डिजाइन, बेहतर आराम और स्टाइल प्रदान करने की कंपनी की सोच का प्रतिनिधित्व करता है, और रितिक रोशन की व्यक्तित्व और फिटनेस ब्रांड के मूल्यों से मेल खाती है। वहीं, साकेत तोड़ी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, लक्स इंडस्ट्रीज के अनुसार, इस साझेदारी से ब्रांड की दृश्यता बढ़ेगी और प्रीमियम एवं परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इनरवियर की तलाश कर रहे ग्राहकों से मजबूत जुड़ाव बनेगा। इस सहयोग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रितिक रोशन ने कहा कि व्यक्तिगत स्टाइल की नींव आराम और आत्मविश्वास है। ओएनएन का गुणवत्ता, इनोवेशन और आधुनिक डिजाइन पर फोकस उनकी लाइफस्टाइल सोच से मेल खाता है। इस कैंपेन के तहत रितिक रोशन टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, रिटेल और आउटडोर मीडिया पर विभिन्न मार्केटिंग अभियानों में नजर आएंगे। इस कैंपेन को रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड. द्वारा तैयार किया गया है। प्रमोद शर्मा, नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर, रेडिफ्यूजन ने कहा कि ओएनएन स्टाइल, परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के आराम का बेहतरीन संगम है और रितिक रोशन इन सभी गुणों का सटीक प्रतिनिधित्व करते हैं। देशभर में मल्टी-चैनल प्लेटफॉर्म्स पर यह कैंपेन शुरू किया जा रहा है, जिससे ओएनएन की पहुंच स्टाइल-कॉन्शियस युवा उपभोक्ताओं तक और मजबूत होगी। इस नई साझेदारी के साथ लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ओएनएन ब्रांड की ग्रोथ को गति देने और प्रीमियम सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।