Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 04 April : जोशी नगर स्थित एक टेक्सटाइल यूनिट से जुड़ी करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान टेक्सटाइल मिल के मालिकों के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे माल सप्लाई के नाम पर झांसे में लेकर बड़ी रकम हड़प ली। बार-बार मांग करने के बावजूद न तो भुगतान किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह के लेन-देन में लोगों को गुमराह कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गतिविधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।