Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कॉउन्सिल ऑफ इंडिया की चंडीगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/4 अप्रैल। नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित हुई। श्री कमल कांत जैन परिजाइडिंग ऑफिसर, केंद्रीय सरकार औद्योगिक न्यायाधिकरण-सह-श्रम न्यायालय, चंडीगढ़ एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे और उन्होंने नव-नियुक्त कार्यकारिणी का अभिनंदन किया। नवनियुक्त प्रेसिडेंट एस ए खान की अध्यक्षता में गठित नई कार्यकारिणी में राकेश के शर्मा, गुलशन वर्मा और अशोक कुमार गोयल को स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। जसपाल सिंह को स्टेट ऑब्ज़र्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मानव बेदी को वाईस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। मनमोहन सिंह को सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, विकार अहमद को वाईस प्रेसिडेंट, ज़ीशान उल हक को जनरल सेक्रेटरी, संजीव कपूर को फाइनेंस सेक्रेटरी, आरिफ हुसैन - निर्मल सिंह और सुरेश कुमार बंसल को सेक्रेटरी, पुनीत मोहन सिंह को ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी और अजय कुमार व साहिल बेदी को प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रामदीप सिंह, अतुल राय मरवाहा और गुरमीत सिंह काका संस्था में नए सदस्य शामिल हुए है। श्री कमल कांत जैन ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कॉउन्सिल ऑफ इंडिया ने अपनी नई नेतृत्व टीम के साथ चंडीगढ़ इकाई में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जिसका उद्देश्य न्याय और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। एस ए खान को इस नई टीम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगे। मुख्य अतिथि ने मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने में मानवाधिकार परिषद के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ के अध्यक्ष और टीम को सभी पहलुओं में अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने पूरी टीम को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई भी दी। नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एस ए खान ने कहा कि नई टीम के साथ संगठन ने मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। इसका उद्देश्य लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना और समानता और न्याय को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने सभी व्यक्तियों का कल्याण सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया। एस ए खान ने नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में उनके समर्थन और सक्रिय भागीदारी के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने सामूहिक रूप से जनता के अधिकारों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने की प्रतिज्ञा की और इस उद्देश्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। एस ए खान ने महिलाओं के उत्पीड़न, दहेज हत्या, श्रम शोषण, बाल श्रम और शारीरिक अधिकारों सहित सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में संस्था के महत्व पर प्रकाश डाला ! उन्होंने कहा है प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान और सुरक्षा की जानी चाहिए।