Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ / यूटर्न/4 अप्रैल। चंडीगढ़ स्थित स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने एयर इंडिया और अलहिंद टूर्स एंड ट्रैवल्स को फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्री को सूचना न देने के मामले में दोषी पाया है। कमीशन ने दोनों पक्षों पर संयुक्त रूप से करीब 1.35 लाख रुपये का जुर्माना और हर्जाना लगाया है। शिकायतकर्ता सोहिल भसीन ने 21 मई 2022 को शारजाह में जरूरी बिजनेस मीटिंग अटेंड करनी थी। इसके लिए उन्होंने अलहिंद टूर्स एंड ट्रैवल्स के जरिए 20 मई 2022 की एयर इंडिया फ्लाइट की टिकट बुक की थी। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें पता चला कि फ्लाइट बिना किसी सूचना के कैंसल कर दी गई थी। उन्हें मजबूरी में दूसरी टिकट करीब 6,075 रुपये में खरीदनी पड़ी और मीटिंग मिस हो गई, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। एयरलाइन और ट्रैवल एजेंट ने अपने-अपने पक्ष में दलीलें दीं, लेकिन कमीशन ने दोनों की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि टिकट बेचने वाला एजेंट भी यात्री को सूचना देने का उत्तरदायी है। एयर इंडिया को भी दोषी मानते हुए अतिरिक्त टिकट किराया 6,075 रुपये ब्याज सहित लौटाने, मानसिक प्रताड़ना के लिए 1,00,000 रुपये और मुकदमे के खर्च के 35,000 रुपये देने का आदेश दिया गया। कमीशन ने स्पष्ट किया कि यात्री की संपर्क जानकारी होने के बावजूद बिना सूचना छोड़ना सेवा में कोताही है और दोनों पक्ष जिम्मेदार हैं।