Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/3 अप्रैल। जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन (डीटीबीए) सेल्स टैक्स टीम के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान अरुण कंवल की अगुवाई में स्टेट टैक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर बार सदस्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स रणधीर कौर, एसीएसटी लुधियाना-5 हरसिमरत कौर तथा असिस्टेंट कमिश्नर साउथ डिवीजन कमलजीत सिंह से बार सदस्यों को पेश आ रही समस्याओं और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़े अन्य मुद्दों से अवगत कराया। साथ ही, इन समस्याओं के समाधान के लिए अपने सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे गए। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रधान अरुण कंवल के अलावा उपप्रधान चंद्र सहगल, महासचिव अशोक वढ़ेरा, वित्त सचिव प्रिंस विवेक, संयुक्त सचिव सुतीक्ष्ण टंडन सहित अशोक चावला, सरविंदर बहल, मनोज बजाज और राजकुमार शर्मा भी शामिल रहे। डिप्टी कमिश्नर रणधीर कौर ने आश्वासन दिया कि विभाग करदाताओं और वकीलों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ---