Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/3 अप्रैल। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार को डेराबस्सी के मुबारिकपुर से श्रद्धालुओं की तीसरी तथा हलके की कुल 17वीं बस को रवाना किया गया। बस को हलका विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से खासकर बुजुर्गों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद संतोषजनक होता है जब बुजुर्ग श्रद्धालु मुस्कुराते चेहरों और श्रद्धा से भरे मन के साथ तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने जीवन में तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी योजनाएं जारी रहेंगी, ताकि आम लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।