Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा। चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनीमाजरा क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.47 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 2 अप्रैल 2026 को थाना मनीमाजरा की टीम, जिसमें एएसआई मनीष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, ने दोपहर करीब 3:35 बजे सरकारी मॉडल हाई स्कूल, पॉकेट नंबर-8 के सामने कच्चे रास्ते के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान मनीमाजरा शांति नगर निवासी मोहम्मद तालिब के रूप में हुई। उसके पास से 8.47 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना मनीमाजरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और 3 अप्रैल 2026 को उसे अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।