Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला 04 Jan :-पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एंटी इलीगल माइनिंग टीम, रामगढ़ चौकी और रायपुर रानी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बीती एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध माइनिंग में संलिप्त कुल 4 वाहनों को रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गए वाहनों में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 टिप्पर और 1 पोपलेन मशीन शामिल है। सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित माइनिंग विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार, आज देर रात करीब 1 बजे पंचकूला पुलिस की एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने इंस्पेक्टर मनसा राम की अगुवाई में गश्त के दौरान कालका क्षेत्र में मेहताब नदी के पास चेकिंग की। इस दौरान टीम ने अवैध खनन करते हुए एक टिप्पर और एक पोपलेन मशीन को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों वाहन अवैध रूप से नदी से खनन कार्य में लगे हुए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को कालका थाना परिसर में खड़ा कराया और माइनिंग विभाग को सूचना देकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू करवाई। इसी क्रम में रामगढ़ चौकी इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह ने आज सुबह करीब 4 बजे चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के गांव श्यामटू के समीप बेसिन नदी में गश्त के दौरान अवैध माइनिंग में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई कृपाल सिंह और मुख्य सिपाही विकास सैनी भी मौके पर मौजूद रहे। पकड़े गए वाहन को चौकी में खड़ा कर माइनिंग विभाग को सूचित कर दिया गया। इसके अलावा बीती रात करीब 8 बजे रायपुर रानी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह की टीम ने भी प्यारेवाला क्षेत्र के पास गश्त के दौरान अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस टीम द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर माइनिंग विभाग को सूचना दी गई, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंचकूला पुलिस अवैध माइनिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अवैध खनन न केवल पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कानून व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों के लिए भी बड़ा खतरा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी एंटी इलीगल माइनिंग टीमें व स्थानीय पुलिस टीम पूरी प्लानिंग के साथ लगातार गश्त कर रही हैं। जिले के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति या माफिया अवैध माइनिंग में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंचकूला पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।