Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ीं प्रशासन ने बदले स्कूल समय को लेकर जारी किए अस्थायी आदेश चंडीगढ़। जनवरी माह में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों के संचालन को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सर्दियों की छुट्टियों के बाद 8 जनवरी को खुलने वाले स्कूल अब 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक ठंड और घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है, जिसके चलते छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है, और आगे भी हालात के अनुसार आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।