Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/3अप्रैल। पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के एक दिन बाद ही शहर में एक और बड़ी सुरक्षा चुनौती सामने आई है। वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ई-मेल एसएसपी कार्यालय को भेजा गया, जिसमें हाईकोर्ट परिसर में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पूरे हाईकोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में प्रवेश और आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीमों ने भी विस्तृत जांच की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी वास्तविक है या महज अफवाह, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही। साइबर क्राइम टीम भी सक्रिय हो गई है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार मिल रही धमकियों और हालिया घटनाओं को देखते हुए चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है।