Advertisement
uturntime
Breaking
विश्व स्वास्थ्य दिवस के थीम ‘टुगैदर फॉर हेल्थ, स्टैंड विद साइंस’पर पीजीआईएमईआर द्वारा कार्यशाला का आयोजन मानेसर के श्रमिक आंदोलन पर हरियाणा पुलिस के दमन की तीव्र निंदा : कामरेड सोमनाथ प्रवक्ता,मासा अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, अटारी में भेजे हथियार चंडीगढ़ में अकाली दल की अहम बैठक, CM के खिलाफ SOI का घेराव आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने यूएस में हरियाणा के गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा किया, उसे गद्दार बताया ईरान के हमलों से दुबई के प्रॉपर्टी बाज़ार में गिरावट, यूएई ने ईरानियों को बनाया निशाना, निजी संपत्ति हो सकती ज़ब्त आप ने राघव चड्ढा पर ज़ोरदार हमला बोला, BJP समर्थन में आई, क्या वह BJP में शामिल हो रहे हैं? सेल्सगर्ल को पति ने चाकू से गोदा, ऑटो से उतरते ही घेरा, पीठ-कमर पर 6 वार किए पंजाब के कई शहरों में बारिश, चंडीगढ़ में चल रही ठंडी हवाएं, कई जगह बिजली गुल बेटे ने मां पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पैर पकड़कर सड़क पर घसीटा, प्रॉपर्टी को लेकर विवाद कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, भारी मात्रा में कपड़ा जला चंडीगढ़-मोहाली हाई अलर्ट: स्कूलों, सचिवालय और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, CM और DGP का नाम लेकर मचाया हड़कंप
Logo
uturntime
नई दिल्ली/यूटर्न/3अप्रैल जमालपुर स्थित भैरो मुन्ना गऊशाला में गऊ सेवा समिति की ओर से प्रधान के.के.गर्ग की अध्यक्षता में बीमार गायों की देखभाल के लिए एक अस्पताल का निर्माण किया गया है। जिसका शुभारंभ समिति के वरिष्ठ सदस्य आर.के.शर्मा द्वारा रिबन काट कर किया गया।इस मौके प्रदीप मित्तल ने बताया कि गऊ सेवा समिति की ओर से गऊशाला में एक नई पहल करते हुए एक अस्पताल का निर्माण किया गया है। जिसमें बीमार गायों की देखभाल माहिर डॉक्टरों द्वारा की जाएगी।राकेश गुप्ता ने बताया कि गऊशाला मे इस वक्त 700से लेकर 800गाय है।समिति की ओर से अस्पताल का निर्माण इस लिए किया गया कि एम्बुलेंस की सहायता से गऊशाला के आस पास के क्षेत्रों से बीमार गायों को लेकर उनका इलाज किया जा सके।अगर कोई गाय ज्यादा बीमार होगी तो उसे पीएयू के अस्पताल में भेजा जाएगा।समिति का उद्देश्य असहाय बीमार गायों की देखभाल करना है।अस्पताल में विशेष रूप से डॉक्टर मनु लाल के साथ श्री जी अस्पताल में अपनी सेवाएं देने वाले संजीव गुप्ता,राजेश शर्मा,अश्वनी द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम दो से तीन घंटे तक बीमार गायों का उपचार किया जाएगा।इस मौके पर बी.के शर्मा ,सुरेंद्र शर्मा प्रदीप मित्तल, आर.के शर्मा, जतिंद्र शर्मा,सुरिंदर तांगड़ी,पवन तांगड़ी,रुलदु राम सरपंच,राकेश गुप्ता, रविंदर वर्मा,सुरेश नारंग आदि मौजूद रहे।