Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/यूटर्न/3अप्रैल। लॉन्गोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, डेराबस्सी द्वारा भारत विकास परिषद, विवेकानंद, डेराबस्सी और रोटरी क्लब चंडीगढ़ के सहयोग से 2 अप्रैल 2026 को लॉन्गोवाल पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज परिसर में 15वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय बी.बी. कटियाल की स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता (पीसीएस) उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए लोगों को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संस्थान की चेयरपर्सन कांता कटियाल ने रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार जताया। वहीं वाइस चेयरमैन डॉ. कपिल कटियाल और एडमिशन डायरेक्टर व प्रिंसिपल डॉ. विनोद कटियाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। भारत विकास परिषद, विवेकानंद, डेराबस्सी के अध्यक्ष नितिन जिंदल, सचिव अश्विनी शर्मा, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश धीमान सहित अन्य सदस्यों ने भी इस पहल को समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। रोटरी क्लब चंडीगढ़ की अध्यक्ष आरटीएन आभा जोशी शर्मा, सचिव अरुण अग्रवाल सहित टीम ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया और ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। शिविर में कुल 203 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 101 लोगों ने रक्तदान किया। लॉन्गोवाल पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रोजी कटियाल ने सभी रक्तदाताओं व स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, स्टाफ और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान प्रबंधन ने सभी सहयोगी संस्थाओं, मेडिकल टीम और स्वयंसेवकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को सफल बताया।