Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बठिंडा/यूटर्न/ 2अप्रैल। शिरोमणि अकाली दल बठिंडा शहरी के हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में माथा टेककर श्रद्धा व्यक्त की और समस्त शहरवासियों को इस शुभ दिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भगवान श्री हनुमान से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बबली ढिल्लों ने अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत अमरीक सिंह रोड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर से की, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह लाल सिंह बस्ती स्थित विख्यात बालाजी मंदिर पहुंचे। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस बाजार स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर और गोनियाना रोड स्थित हनुमान मंदिर भी पहुंचे और नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती हमें भगवान श्री हनुमान के साहस, निस्वार्थ सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरणा लेने का संदेश देती है। ऐसे धार्मिक पर्व समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। जिला प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उनके साथ कुलदीप सिंह नंबरदार, राजबिंदर सिंह सिद्धू, मोहनजीत सिंह पुरी, गुरप्रीत सिंह संधू और सुमित कुमार बिंटा सहित कई समर्थक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र की खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की।