Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
धनास में भव्य माँ भगवती जागरण: रातभर गूंजे भजन, हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति में लगाई हाजिरी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 2अप्रैल। ।धनास क्षेत्र में बुधवार रात भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब साईं सेवा संस्था ट्रायसिटी द्वारा दूसरा विशाल माँ भगवती जागरण बड़े ही भव्य स्तर पर आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा इलाका देर रात तक “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा। खरड़ से आई वैष्णो जागरण मंडली ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रसिद्ध गायक शम्मी ने माँ की भेंटों के जरिए ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में डूबे नजर आए। भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु झूमते रहे और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डिप्टी मेयर चंडीगढ़ अनिल दुबे द्वारा विधिवत ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें भाजपा नेता अरुण सूद, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा, जश्नमनप्रीत सिंह, एरिया एसएचओ मिनी भारद्वाज, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रोहताश यादव और प्रवेश शर्मा, किन्नर अखाड़ा से महामंडलेश्वर कमलीनंद गिरी ,मनवीर कैरल ,हिमांशु शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजक उमेश कुमार और पत्रकार अजीत झा ने बताया कि यह जागरण लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया गया है, लेकिन इस बार इसे पहले से अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा नेता नीलम शाह, अशोक गुज्जर, मनोज और पूरी कमेटी के सदस्यों का आभार जताया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात रहे, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु रखी गई। भक्तों के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि अगले वर्ष इस जागरण को और भी विशाल स्तर पर आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।