Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/2अप्रैल। ट्राईसिटी में रंगदारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में जीरकपुर के बलटाना इलाके के एक रियल एस्टेट कारोबारी को एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की पहचान 34 वर्षीय मनमोहन सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने पंजाबी में बात करते हुए खुद को विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल का भाई बताया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर तय समय पर रकम नहीं दी गई, तो उसका हाल कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया जैसा कर दिया जाएगा। धमकी देने वाले ने यह भी दावा किया कि कारोबारी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, जिसमें उसका घर, दफ्तर और वाहन शामिल हैं। इससे पीड़ित और उसके परिवार में दहशत का माहौल है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच साइबर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कॉल की लोकेशन और नेटवर्क ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि डोनी बल का नाम बंबीहा-राणा गैंग से जुड़ा माना जाता है, जो पंजाब में रंगदारी और आपराधिक वारदातों के लिए कुख्यात है। दिसंबर 2025 में मोहाली के सोहाना में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी गैंग से जुड़े बदमाशों ने ली थी। इससे पहले फरवरी में अभिनेत्री-गायिका हिमांशी खुराना और मशहूर गायक बी प्राक को भी रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे साफ है कि अपराधी अब हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ-साथ कारोबारियों को भी निशाना बना रहे हैं।