Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/2अप्रैल। मोहाली एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशा तस्करी और सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह, और डीएसपी खरड़-1 करण सिंह संधू की निगरानी में थाना बलौंगी के प्रभारी इंस्पेक्टर पैरीविंकल ग्रेवाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने एएसआई चरणजीत सिंह की अगुवाई में मनदीप सिंह (फतेहगढ़ साहिब), अमनप्रीत सिंह (मुल्लांपुर गरीबीदास), हरमनप्रीत सिंह (रूपनगर) और हरजोत सिंह (बलौंगी) को काबू किया। चारों आरोपियों का डोप टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर थाना बलौंगी में मुकदमा नंबर 96 दिनांक 01-04-2026 के तहत धारा 27 नडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मनदीप सिंह ने खुलासा किया कि वह मोरिंडा से हेरोइन लाकर बेचता था और अपने साथियों को नशा करवाता था। आरोपी की निशानदेही पर टीडीआई क्षेत्र से 11.10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।