Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/यूटर्न/2अप्रैल।गांव दप्पर स्थित भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) के कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न ट्रेड यूनियनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुखमणि इंटरनेशनल स्कूल, डेराबस्सी द्वारा कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में सभी संगठनों ने स्कूल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के साथ किए जा रहे व्यवहार की कड़ी निंदा की और निर्णय लिया कि निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर बहाल करवाने के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में 3 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे सुखमणि इंटरनेशनल स्कूल के बाहर चल रहे धरना स्थल पर एक संयुक्त विशाल बैठक बुलाने का फैसला लिया गया है, जिसमें आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी। एटक पंजाब के उपाध्यक्ष विनोद चुघ ने सभी इंसाफ पसंद संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं, ट्रेड यूनियनों और मजदूर वर्ग से अपील की कि वे 3 अप्रैल को बड़ी संख्या में धरने में पहुंचकर कर्मचारियों के साथ हो रही कथित नाइंसाफी के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) के नेता मनप्रीत सिंह और रणजीत सिंह, कुल हिंद किसान सभा के नेता सुरिंदर सिंह जड़ोत और बलविंदर सिंह जड़ोत, एटक के उपाध्यक्ष विनोद चुघ, हर्नाम सिंह बाकरपुर तथा शिक्षा संस्थान वर्कर यूनियन (एटक) के नेता कमलजीत सिंह और बलजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।