Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर दलजीत अज्नोहा होशियारपुर/यूटर्न/2अप्रैल।विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में जल्द ही फलों और सब्जियों की प्रसंस्करण की बड़ी इंडस्ट्री स्थापित होने जा रही है। इससे कंडी और आसपास के इलाकों में फल-सब्जियों की खेती को न सिर्फ बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों की आय में भी अच्छा इजाफा होगा। लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ. इशांक कुमार ने इस प्रोजेक्ट को लगवाने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से संपर्क करने की मांग की थी। इसके बाद दोनों ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाला यह यूनिट आने वाले 12 महीनों में शुरू हो जाएगा। यह इलाके में फलों और सब्जियों खासकर आलू और मटर की प्रसंस्करण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि होशियारपुर और आसपास के इलाकों में फलों और सब्जियों की पैदावार की असीम संभावनाएं हैं। किसान पहले से ही इस बारे में जागरूक हैं। इस प्रोजेक्ट के लगने से फसली विविधता को बल मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि दर्ज की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से सैकड़ों लोगों खासकर महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने इस यूनिट को खाद्य प्रसंस्करण और फल-सब्जियों की संरक्षण संबंधी प्रोजेक्ट्स के तहत औपचारिक मंजूरी दे दी है। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि यह यूनिट फलों और सब्जियों की प्रसंस्करण के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाला यूनिट होगा, जिससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही मटर और आलू की खेती को भी लाभ मिलेगा। विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए पंजाब सरकार हर संभव मदद सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही राज्य में निवेश के लिए बेमिसाल कदम उठा रही है और यह प्रोजेक्ट भी तय समय में पूरी प्राथमिकता के साथ शुरू किया जाएगा। इस इंडस्ट्री की स्थापना से क्षेत्र में फलों और सब्जियों की खेती को नई रफ्तार मिलेगी, जो फसली विविधता और किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा, ताकि आने वाले 12 महीनों के दौरान यह यूनिट तैयार हो सके और फल-सब्जियों की प्रसंस्करण को अमली जामा पहनाया जा सके।