Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/यूटर्न/2अप्रैल।डेराबस्सी हलके के विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने प्रगतिशील किसान फतेह सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। गुरु अंगद देव वेटरिनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में आयोजित पशुपालन विभाग मेले 2026 के दौरान डेराबस्सी हलके के गांव छत निवासी प्रगतिशील किसान फतेह सिंह सैनी को पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक रंधावा स्वयं उनके फार्म पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फतेह सिंह सैनी ने पशुपालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपने फार्म को एक मॉडल फार्म के रूप में विकसित किया है। विधायक ने कहा कि फतेह सिंह की मेहनत और नवाचार ने न केवल उनकी आय में वृद्धि की है, बल्कि वे अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं। ऐसे प्रगतिशील किसान समाज के लिए मिसाल हैं, जो खेती और पशुपालन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और इस तरह के किसानों को सम्मानित करने से अन्य किसान भी प्रेरित होते हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ देश की खाद्य सुरक्षा को भी बल मिलता है। इस मौके पर क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने फतेह सिंह सैनी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।