Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/2अप्रैल। लुधियाना देहाती के थाना जोधां के अंतर्गत आते गांव जोधां में बीती देर शाम एक अवैध पटाखा फैक्ट्री (मकान) में भयानक धमाका होने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग लड़की सहित तीन अन्य व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध कारोबार को चलाने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घर के अंदर पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलने के खुलासे के बाद इलाके के लोगों में भारी दहशत और हैरानी पाई जा रही है। कैसे हुआ हादसा: मुल्लांपुर दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा द्वारा दी गई जानकारी और प्रारंभिक जांच के अनुसार, 31 मार्च की देर शाम करीब 7 से 9 बजे के बीच गांव जोधां के खेतों में बने एक मकान से जोरदार धमाके की आवाज आई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर की गई जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश (यू.पी.) से आए करीब 14-15 सदस्यों का एक परिवार पिछले 3-4 दिनों से यहां रह रहा था और गैर-कानूनी ढंग से पटाखे बनाने का काम कर रहा था। पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 'पोटाश' में अचानक आग लगने के कारण ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आने से साथ लगती रसोई में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। इस दोहरे धमाके के कारण मकान का लेंटर (छत) नीचे गिर गया। बचाव कार्य और जानी नुकसान: धमाके की सूचना मिलते ही डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा और थाना जोधां की पुलिस पार्टी सहित फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। धमाके के कारण मलबे के नीचे दबे और झुलसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सिविल प्रशासन, एन.डी.आर.एफ. (NDRF) और सेना को सूचित किया गया। ग्रामीणों के सहयोग और संयुक्त बचाव अभियान के जरिए पीड़ितों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में लेंटर के नीचे दबे 19 वर्षीय युवक कैफ मोहम्मद को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायलों में 16 वर्षीय अलीशा की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि आर्यन, जमील और एक 50 वर्षीय व्यक्ति भी झुलसने के कारण घायल हुए हैं, जिनका सिविल अस्पताल लुधियाना में इलाज चल रहा है। पुलिस कार्रवाई और आरोपी गिरफ्तार: डीएसपी खोसा ने बताया कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों- वाजिद और साजिद पुत्र उलाहुद्दीन, निवासी मुजफ्फरनगर, यू.पी. को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि ये दोनों आरोपी उक्त गरीब परिवार को मजदूरी का बहाना बनाकर यहां लाए थे और उनसे पटाखे बनाने का अवैध धंधा करवा रहे थे। दर्ज हुई एफ.आई.आर: आरोपियों के खिलाफ थाना जोधां में संबंधित कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मकान मालिक की भूमिका की जांच: पुलिस इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि जिस मकान में यह गैर-कानूनी काम चल रहा था, उसमें मालिक की क्या मिलीभगत है। दोषी पाए जाने पर मकान मालिक को भी मुकदमे में नामजद किया जाएगा। मौके पर मौजूद बाकी विस्फोटक सामग्री (पोटाश) को सुरक्षित ढंग से नष्ट (Defuse) करने के लिए सेना और प्रशासनिक टीमों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है ताकि इलाके में किसी भी अन्य संभावित नुकसान को रोका जा सके। पुलिस द्वारा मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है