Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/1 अप्रैल। रंजीत एवेन्यू फेज-2 इलाके में किन्नर समुदाय के दो गुटों के खूनी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और हथियारों तक पहुंच गया। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे गुट को घेरकर तेजदार हथियारों से हमला किया और जान से मारने की धमकियां दीं। थाना डेहलों की पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद 6 आरोपियों के खिलाफ नाम सहित और 5 से 6 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की। शिकायतकर्ता रिश्का सिंह महंत ने बताया कि 30 मार्च को वह अपने गुरु भाइयों के साथ गाड़ियों में सवार होकर रंजीत एवेन्यू फेज-2 स्थित एक विवाह वाले घर में बधाई लेने गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद दूसरी पार्टी के सदस्य छोटी महंत, रूही महंत, सलोनी महंत, सोना मरासी, गुलजार मरासी, टोनी मरासी और 5-6 अज्ञात व्यक्ति भी गाड़ियों में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख वह लोग मौके से निकलकर मेन सड़क पर आ गये, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा कर रास्ते में घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।