Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/1 अप्रैल। चंडीगढ़ पुलिस के एक हवलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) ने सेक्टर-26 थाना क्षेत्र के बीट इंचार्ज हवलदार सुनील यादव को ट्रैप लगाकर पकड़ा। जानकारी के अनुसार, हवलदार सुनील यादव पर सेक्टर-26 सब्जी मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों से नियमित वसूली करने के आरोप थे। इस संबंध में सीबीआई को पहले ही शिकायत मिल चुकी थी, जिसके बाद एजेंसी ने योजना बनाकर ट्रैप बिछाया। सीबीआई टीम ने आरोपी को मंडी के पास वॉशरूम के नजदीक उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कथित तौर पर रिश्वत की रकम ले रहा था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम उसे अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और वसूली के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।