Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर /यूटर्न/1 अप्रैल।क्षेत्र में अवैध कब्जों की समस्या एक बार फिर सामने आई है। मोतिया हाइट्स के सामने नगर परिषद द्वारा बनाए गए बस शेल्टर पर एक नारियल की दुकान लगाकर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह बस शेल्टर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। उरवा ग्रुप की सोसाइटीज की ओर से इस संबंध में नगर परिषद को कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। निवासियों का कहना है कि बस शेल्टर पर दुकान लगने से यात्रियों को बैठने और खड़े होने में दिक्कत हो रही है। साथ ही यह अवैध कब्जा नियमों की अनदेखी और क्षेत्र की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उरवा ग्रुप की सोसाइटीज ने नगर परिषद से मांग की है कि इस अवैध कब्जे को जल्द हटाया जाए, ताकि बस शेल्टर का उपयोग आम जनता के लिए सही तरीके से हो सके। इस संबंध में इंफोर्समेंट विंग जीरकपुर के अजय बराड़ ने बताया कि वह मौके का निरीक्षण कर चुके हैं और अवैध रूप से लगाई गई नारियल की दुकान को बुधवार सुबह हटा दिया