Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/यूटर्न/31 मार्च।डेरा बस्सी-अंबाला लिंक रोड पर कारकौर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार ने अचानक सामने आए आवारा पशु को बचाने की कोशिश की। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव बलमाजरा, थाना शंभू के रूप में हुई है। वह डेराबस्सी स्थित सौरभ केमिकल फैक्ट्री में कार्यरत था और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। सिर में गंभीर चोट बनी मौत का कारण जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6:15 बजे बलजिंदर सिंह अपने साले गुरविंदर के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। बाइक गुरविंदर चला रहा था जबकि बलजिंदर पीछे बैठा था। कारकौर के समीप अचानक एक आवारा पशु सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान बलजिंदर सिंह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बलजिंदर सिंह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने की कार्रवाई जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने मृतक के साले गुरविंदर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।