Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली 4 जनवरी। मोहाली में ढाई साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया और रेप किया। बच्ची की दयनीय हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी अर्जुन राम को पुलिस ने काबू कर लिया है। आज उसे मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी प्राइवेट काम करता है। इस संबंधी बलौंगी थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पीड़ित की मां ने बताया कि, आरोपी अर्जुन राम उसके घर के पास ही रहता था। घर में उसका जाना आना था। वह बच्चों को खाने पीने चीजें देकर अकसर अपने साथ ले जाता था। ऐसे में उस पर कोई संदेह भी नहीं हुआ। शनिवार को जब रसोई में काम कर रही थी। तो आरोपी उसने घर आया और चॉकलेट बच्ची को देकर अपने साथ ले गया। जब वह थोड़ी बाद आरोपी के घर गई तो बच्ची के रोने की आवाजें आ रही थी। उसे लगा कि वैसे ही रो रही होगी। जैसे ही वह अंदर गई तो बच्ची गंभीर हालत में पड़ी मिली। बच्ची की हालत देखकर मां भी हुई बेसुध बच्ची को देखकर वह भी बेसुध हो गई कि आरोपी ने क्या कर दिया। उसने शोर मचा दिया। इसके बाद लोग इकट़्ठा हो गए। साथ ही आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद वह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे है। साथ ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी। थाने के एसएचओ पैरी विंकल ने कहा कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उस के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा ही है। आज उसे अदालत पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी के बारे में पड़ताल की जा रही है।