Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कानपुर/यूटर्न/31 मार्च। यह महानगर आजकल मिट्टीखोरों के शिकंजे में है। कुल मिलाकर इन मिट्टी खोरों की वजह से ही कानपुर की जमीन खतरे में है। हाल के मामले का संबन्ध महाराजपुर थाना क्षेत्र से है। जहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। यहां महुआगांव के मजरा शीतलपुर, नागापुर के मजरा पतारी और सरसौल के मजरा रामपुर में भारी मात्रा में मिट्टी का अवैध उत्खनन पकड़ा गया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों को गांव वालों ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार मिट्टी की खुदाई और बिक्री की जा रही थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा से शिकायत की, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। जब यहां कानूनगो अजीत सिंह, तीनों क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उनकी जांच में पाया गया कि नागापुर के पतारी में 97 घनमीटर मिट्टी निकालने की अनुमति के खिलाफ वहां से 1350 घनमीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया। इसी प्रकार, रामपुर में 1440 घनमीटर और शीतलपुर में 750 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन कर बेचा गया। एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा के मुताबिक तीनों गांवों में निजी जमीनों पर अवैध खनन के इस मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।