Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर के बलटाना स्थित मेन मार्केट क्षेत्र में पीने के पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से सड़क पर पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की व्यस्त सड़क पर जमा पानी के कारण जहां पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के अनुसार, यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार बहते पानी के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है, जिससे फिसलन बढ़ गई है और हादसों का खतरा भी बना हुआ है। मौके पर स्थिति यह है कि सड़क के कई हिस्सों में पानी भरा हुआ है और लोगों को किनारे-किनारे चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। वाहन चालक भी पानी से बचने के प्रयास में संतुलन खो रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या का सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है। गंदगी और पानी के कारण ग्राहक बाजार में आने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन लीकेज को ठीक कर सड़क की सफाई करवाई जाए, ताकि राहत मिल सके। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। मैं टीम भेजकर मौके की जांच करवा लेता हूं, उसके बाद ठेकेदार को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।