Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/31 मार्च।ऑल इंडिया सैणी यूथ फेडरेशन, सैणी भवन संघर्ष कमेटी और समूचे सैणी समाज डेराबस्सी के प्रतिनिधिमंडल ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान Sukhbir Singh Badal से मुलाकात कर सैणी भवन से नगर काउंसिल का दफ्तर हटाने की मांग उठाई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए भवन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को तुरंत खाली करवाने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने बताया कि वर्ष 1998 में गांव माधोपुर के किसानों द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए सैणी भवन का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि दिसंबर 2021 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान मरम्मत का बहाना बनाकर नगर काउंसिल का दफ्तर यहां शिफ्ट कर दिया गया, जिससे सैणी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची। गरीब वर्ग को हो रही परेशानी सैणी समाज के प्रतिनिधियों हरिंद सिंह हनी ने कहा कि पहले इस भवन में गरीब परिवार अपने बच्चों के विवाह, भोग व अन्य कार्यक्रम करते थे, लेकिन अब नगर काउंसिल का दफ्तर बनने से हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डेराबस्सी क्षेत्र के करीब एक लाख सैणी समाज के लोगों की भावनाएं इस भवन से जुड़ी हुई हैं। मुलाकात के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने सैणी समाज की मांगों को गंभीरता से सुना। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि पंजाब में अगली सरकार बनने पर इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और सैणी भवन को समाज सेवा के लिए दोबारा बहाल किया जाएगा। संघर्ष जारी रखने का ऐलान सैणी भवन संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सैणी भवन का अधिकार वापस नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सैणी समाज के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।