Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ/यूटर्न/31 मार्च।जीरकपुर शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं और लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में हलका विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा नगर काउंसिल जीरकपुर के वार्ड नंबर 24, गांव अड्डा झुग्गियां में ₹2 करोड़ 47 लाख 67 हजार की लागत से 2.5 किलोमीटर लंबे स्टॉर्म सीवर प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और इलाके की सफाई तथा स्वास्थ्य स्तर में भी सुधार आएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र के विकास की ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ा। अब वर्तमान सरकार “कहनी नहीं, करनी” के सिद्धांत पर काम करते हुए हर समस्या का समाधान कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि हलके में सड़कों, सीवरेज, पीने के पानी और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। आने वाले समय में जीरकपुर को एक सुविधाजनक और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर नगर काउंसिल के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा गांव के निवासी भी उपस्थित रहे।