Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/30 मार्च।चंडीगढ़ नगर निगम और क्रेस्ट से जुड़े बहुचर्चित करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले में जांच ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ी अकाउंट अफसर नलिनी मलिक की तलाश में टीम ने हरियाणा के करनाल में छापेमारी की, लेकिन वह मौके से फरार मिली। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी रिश्तेदार के घर छिपी हुई थी, जहां पुलिस ने दबिश देकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच एजेंसियों के रडार पर यह मामला तब आया जब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े लेनदेन में अनियमितताओं के संकेत मिले। नगर निगम में करीब 116.84 करोड़ रुपये की फर्जी एफडी और क्रेस्ट में लगभग 75.16 करोड़ रुपये के कथित घोटाले ने प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों के अनुसार, प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में कुछ बड़े अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिन पर फर्जी कंपनियों और बैंक खातों के माध्यम से सरकारी धन के हेरफेर के आरोप लगे हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।