Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 29 March : पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए डेराबस्सी हलके में 3 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए हैं। इसके साथ ही अब क्षेत्र में इन क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गई है। ये क्लीनिक रोजाना सैकड़ों मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहे हैं। हलका विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने क्लीनिकों के शुरू होने पर खुशी जताते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब छोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को मुफ्त डॉक्टर परामर्श, जरूरी जांच और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बच रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को उसके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। रंधावा ने इस उपलब्धि के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी डेराबस्सी हलके में विकास कार्य जारी रहेंगे और लोगों की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।