Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च।चंडीगढ़ शहर में गुड फ्राइडे और ईस्टर के शुभ अवसर पर ट्राईसिटी चर्चिस एसोसियेशन की ओर से रोमन कैथोलिक चर्च, चंडीगढ़ और शिमला के बिशप सहाय टी थॉमस फादर प्रेमानंद तथा एसोसियेशन के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक की अध्यक्षता में क्रूस यात्रा का आयोजन किया गया। रोमन कैथोलिक चर्च, चंडीगढ़ और शिमला के बिशप सहाय टी थॉमस फादर प्रेमानंद ने कहा कि क्रूस यात्रा का आयोजन प्रेम व शांति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमें सभी से प्रेम करना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। ट्राईसिटी चर्चिस एसोसियेशन के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक ने इस मौके पर यीशु मसीह के बलिदान और शिक्षाओं के बारें में बात करते हुए कहा कि हमें यीशु के द्वारा क्रूस पर बोले गए सात वचनों पर चलना चाहिए ताकि हम एक सुखी और आत्मिक जीवन व्यतीत कर सकें। ये वचन क्षमा, प्रेम, विश्वास, और त्याग के प्रतीक हैं। यीशु के सात वचन इस प्रकार हैं:- "हे पिता, तू उन्हें क्षमा कर, क्योंकि वे नहीं जानते कि वे क्या करते हैं।": (लूका 23:34) "आज तू मेरे साथ स्वर्ग में होगा।": (लूका 23:43) "देखा, यह तेरा पुत्र है!": (यूहन्ना 19:26-27) "हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों त्याग दिया?": (मत्ती 27:46, मरकुस 15:34) "मुझे प्यास लगी है।": (यूहन्ना 19:28) "सब कुछ पूरा हो गया है।": (यूहन्ना 19:30) "हे पिता, मैं अपनी आत्मा को तेरे हाथों में सौंपता हूँ।": (लूका 23:46) इस क्रूस यात्रा की शुरुआत रोमन कैथोलिक चर्च सेक्टर 19 चंडीगढ़ से हुई। यह 19 मार्किट से होते हुए सेक्टर 18 इनर एरिया से गुजरते हुए सेक्टर 17-18 लाइट पॉइंट से निकलते हुए सेक्टर 17-18-21-22 बस स्टैंड की तरफ से होते हुए अरोमा लाइट पॉइंट और वहाँ से होते हुए सीधे जेडब्ल्यू मेरियट चौक से सेक्टर 34-35 लाइट पॉइंट और वहाँ से अंदर की तरफ मुड़ते हुए सीधे सेक्टर 35 बी चर्च ऑफ़ चंडीगढ़ पहुंची और सम्पन्न हुई। सभा को सामुदायिक भोजन परोसा गया और इसके बाद समारोह की समाप्ति सामुदायिक प्रार्थना के साथ हुई। इस अवसर पर बिशप सहाया टी थॉमस के साथ फादर प्रेमांनंद, बिशप ब्रायन एंडरसन, पास्टर एलिशा मसीह, हिलरी विक्टर, ब्रो यूनुस पीटर, राज कुमार गुड्डु, पास्टर जगदीश सिंह, रेव्रंड तनुज पाल मसीह, पास्टर राजेश बालू, बिशप रणदीप मैथ्यू और अन्य मसीही लोग उपस्थित थे।