Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला के पर्स से पिस्तौल बरामद हुई। सुरक्षा जांच के दौरान हुए इस खुलासे ने अदालत परिसर में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार खरड़ निवासी लवप्रीत अपने परिचित बलकरण (मोहाली) के साथ किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में अदालत पहुंची थी। दोनों ने वाहन बाहर खड़ा कर पैदल एंट्री की। प्रवेश द्वार पर लगे स्कैनिंग सिस्टम से गुजरते समय महिला के पर्स में संदिग्ध वस्तु होने का अलर्ट मिला। जैसे ही पर्स को स्कैनिंग मशीन में रखा गया, तुरंत रेड अलार्म बज उठा। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पर्स की जांच की, जिसमें से पिस्तौल बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया और हथियार को कब्जे में ले लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-36 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डीएसपी धीरज कुमार ने भी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पूछताछ के दौरान बलकरण ने दावा किया कि पिस्तौल उसका है और उसके पास वैध लाइसेंस भी है। उसने कहा कि वह पिस्तौल गाड़ी में रखने वाला था, लेकिन गलती से वह महिला के पर्स में रह गई। वहीं लवप्रीत ने पुलिस को बताया कि उसे पर्स में हथियार होने की जानकारी नहीं थी। हालांकि पुलिस दोनों के बयानों को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और मामले की गहन जांच जारी है। यह भी देखा जा रहा है कि सुरक्षा नियमों के बावजूद हथियार अदालत परिसर तक कैसे पहुंचा। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला अदालत में शूटिंग इंसिडेंट अगस्त 2024 में अदालत परिसर में फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया था। इसके बावजूद ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।