Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर /यूटर्न/28 मार्च।जालंधर के गांधी कैंप इलाके में एक ओवरलोडेड ट्रक ने बिजली के खंभों और तारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बिजली के खंभे बुरी तरह टूट गए और पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके के निवासी ट्रक चालक की लापरवाही और प्रशासन की ढील को लेकर भारी रोष में हैं। जानकारी के अनुसार एक ओवरलोडेड ट्रक तंग गलियों के बीच घुस आया। ट्रक की ऊंचाई और उस पर लदे सामान के कारण ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें उसमें फंस गईं। चालक ने जब ट्रक को आगे खींचने की कोशिश की, तो तारों के खिंचाव से बिजली के खंभे जोरदार धमाके के साथ उखड़कर जमीन पर आ गिरे। जिस समय खंभे गिरे, उस समय नीचे कोई व्यक्ति या बच्चा मौजूद नहीं था, वरना कोई बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। इस घटना के तुरंत बाद पूरे गांधी कैंप और आसपास के मोहल्लों की बिजली कट गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है के इस मामले पर जल्द से जल्द करवाई की जाये।