Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
फाजिल्का/यूटर्न/28 मार्च। पशुपालन विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत फाजिल्का के गांव किल्लियांवाली में साहीवाल बछड़ा (काफ) रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया। उन्होंने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पशुपालकों को ऐसी गतिविधियों में अधिक भाग लेने और अपने ज्ञान को बढ़ाने की अपील की, ताकि पशुपालन व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सके। मंत्री ने साहीवाल नस्ल सुधार और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सीमेन के उपयोग पर जोर दिया और बताया कि विभाग भी कृत्रिम गर्भाधान के जरिए बेहतर नस्ल को बढ़ावा दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान 78 पशुपालकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, पशु चिकित्सक और ग्राम पंचायत के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।