Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
जीरकपुर में रक्तदान शिविर, 38 यूनिट रक्त एकत्र - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च।शहर में सामाजिक सरोकार के तहत शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विश्वास फाउंडेशन पंचकूला और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मोहाली द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से यह शिविर जीरकपुर स्थित मेट्रो स्टोर के सामने लगाया गया। शिविर के दौरान एम केयर ब्लड सेंटर जीरकपुर की टीम ने डॉ. कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में कुल 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान के लिए युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि समाज में अब भी यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर स्वस्थ व्यक्ति को 90 दिन में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे जरूरतमंद मरीजों की मदद होती है और रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जो किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाती है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को प्रशंसा पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऋषि शाश्वत विश्वास, संदीप परमार, रजनीश गर्ग, सत्य भूषण खुराना, श्याम सुंदर साहनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।