Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/यूटर्न/28 मार्च। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज श्री राम नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हवन-यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। मंदिर परिसर में नवरात्रों के नौ दिनों तक विधि-विधान के साथ नियमित पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। ज्ञात हो कि श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के संत उदयगिरी जी महाराज द्वारा हाल ही में विश्व शांति के उद्देश्य से 1101 कुंडीय अति रुद्र महायज्ञ का सफल आयोजन भी किया गया था, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर हवन-यज्ञ के साथ-साथ कंजक पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूड़ी और छोले का प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज, समाजसेवी अनुराग सूद, प्रिं. आरती सूद मेहता, डॉ. हर्षविंदर पठानिया, पूर्व सरपंच नरवीर नंदी, राजन सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।