Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/28/मार्च। शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक तौर पर हो रहे अवैध उपयोग के संबंध में मीडिया में प्रकाशित खबरों का स्थानीय फूड सप्लाई विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आज विभाग के एएफएसओ (AFSO) बेअंत सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा जगरांव के तहसील रोड, रायकोट रोड, और मलक चौक सहित विभिन्न इलाकों में स्थित ढाबों, मिठाई की दुकानों और खाने-पीने वाली रेहड़ियों पर अचानक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों से नियमों का उल्लंघन कर व्यावसायिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 12 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। क्या कहा ए.एफ.एस.ओ ने: पत्रकारों से बातचीत करते हुए एएफएसओ बेअंत सिंह ने बताया कि कुछ ढाबा मालिकों, मिठाई विक्रेताओं और रेहड़ी चालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का गैर-कानूनी ढंग से दुरुपयोग किया जा रहा था। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जब्त किए गए इन सिलेंडरों को गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बनती विभागीय और कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के लिए जिला अफसर को लिखित रिपोर्ट भेज दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसे गैर-कानूनी उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने वाले दुकानदार के ठिकाने से भी मिले दो घरेलू सिलेंडर: पत्रकारों के सच पर लगी मुहर: गौरतलब है कि दो दिन पहले जब पत्रकारों की टीम द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग संबंधी कवरेज की जा रही थी, तो तहसील रोड स्थित बीकानेरी स्वीट शॉप के बाहर व्यावसायिक काम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे घरेलू सिलेंडर की फोटो खींचने पर दुकानदार बुरी तरह भड़क गया था। उसके द्वारा न सिर्फ पत्रकारों के साथ भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल कर दुर्व्यवहार किया गया, बल्कि पत्रकार का मोबाइल फोन भी छीनने की कोशिश की गई थी। अखबारों में इस मुद्दे के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए फूड सप्लाई विभाग ने आज जब अचानक चेकिंग की, तो उक्त मिठाई विक्रेता की दुकान से भी दो घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिनका कथित तौर पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। विभाग की आज की इस सख्त कार्रवाई ने जहां पत्रकारों द्वारा की गई निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर मुहर लगाई है, वहीं नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दुकानदार की असलियत भी जनता के सामने ला दी है।